Tuesday, October 20th, 2026

पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

भोपाल
खंडवा से बीजेपी के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में आज सुबह अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और वे कोरोना से भी संक्रमित थे।


नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने  उनकी पिता की मौत की पुष्टि की है। खंडवा के सांसद एवं पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान पिछले लगभग 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । ज्यादा सीरियस होने की वजह से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था ।


बताया जा रहा है कि चौहान की पार्थिव देह आज दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी लाई जाएगी और वहां से बुरहानपुर ले जाई जाएगी। अंतिम संस्कार गृहनगर शाहपुर में होना संभावित है।

 

#नंदकुमार

Source : Agency

पाठको की राय